मेट्रो की पटरी बिछाने के काम में आई तेजी, सितंबर तक टारगेट

भोपाल

राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन के पटरी बिछाने के काम में तेजी लाई गई है। सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक एक तरफ पटरी बिछाई जा चुकी है। अब दूसरी ओर इतनी ही लंबाई में पटरी बिछाई जा रही है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह काम हर हाल में पूरा करने का टारगेट है। इसलिए इस माह के अंत तक पटरी बिछाने का पूरा काम करने का टारगेट है।

13 में से 9 टर्न आउट का कार्य पूर्ण कर लिया गया
मेट्रो एमडी मनीष सिंह ने गत दिवस सुभाष नगर मेट्रो डिपो में अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। इसके बाद उन्होंने कार्यस्थल पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। डिपो में प्रायोरिटी के तहत पटरी के टर्नाउट का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक 13 में से 09 टर्न आउट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बाकी शेष बचे कार्य 20 अगस्त तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

आठ स्टेशनों पर भी फोकस
मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। इनमें एम्स हॉस्पिटल, अलकापुरी, बोर्डऑफिस, सरगम टॉकीज, डीबी मॉल, केंद्रीय स्कूल और सुभाषनगर स्टेशन शामिल हैं। इनमें से सुभाषनगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ट्रायल रन होगा। इसलिए इन पांचों स्टेशन के ओपन फाउंडेशन, पीयर, गर्डर कास्टिंग, पाइलिंग, बिजली सब स्टेशन और लोडिंग-अनलोडिंग-वे का सिविल वर्क का बाकी बचा काम पूरा किया जा रहा है। मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से काम पर असर नहीं पड़ा है। वेल्डिंग से जुड़े लगभग सभी काम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। अभी मानसून ब्रेक से फायदा मिलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

36 minutes ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

37 minutes ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

40 minutes ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

44 minutes ago
ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…

46 minutes ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

48 minutes ago