हर घर तिरंगा फहराए : मुख्यमंत्री चौहान

प्रधानमंत्री के आहवान ने जगाया जन-जन में देश-प्रेम का जज्बा
मुख्यमंत्री ने आजादी के अमर सेनानियों को किया नमन
देशभक्ति के गीतों से युवाओं में देश-प्रेम का भरा जोश

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरो को नमन कर कहा कि हर नागरिक पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर हर घर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान रविवार को बुधनी में हर घर तिरंगा रैली में शामिल होने के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।तिरंगा रैली से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि बुदनी के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में हर वर्ग के नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार से आकाश गुंजायमान कर दिया।मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के आहवान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री के "मेरी माटी मेरा देश" जैसे राष्ट्रप्रेम के अभियान ने जन-जन में देश-प्रेम की भावना को भरा है।

मुख्यमंत्री ने आजादी के अमर सेनानियों और वीरों का उल्लेख कर कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को  भुला दिया गया था। उन्होंने कहा कि हँसते-हँसते फाँसी को गले लगाने वाले वीरों की इच्छा सिर्फ यही होती थी कि भारत माता की आजादी तक वे बार-बार इस धरा पर जन्म लेकर अंग्रेजों से संघर्ष कर भारत  को स्वतंत्र कराए।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर जन-जन में जगाया देशप्रेम का जोश

मुख्यमंत्री चौहान ने सभा के पूर्व देशभक्ति के गीत तो गाए ही, अपने संबोधन के बाद भी नागरिकों विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के साथ देशभक्ति के अनेक नगमें गाकर जोश बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने "नदिया चले चले रे धारा" गीत से शुरुआत की और देखते-देखते एक के बाद एक "मेरा रंग दे बसंती चोला" और "ये देश है वीर जवानों का" आदि कई गीत गाए।युवाओं ने भी पूरे जोश से हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री के सुर में सुर मिलाए। मुख्यमंत्री ने सभी का आहवान किया कि वे प्रण ले कि मध्यप्रदेश को देश का श्रेष्ठ प्रदेश बनाते हुए देश को दुनिया का सरताज बनाएंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

सरगुजा। अंबिकापुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के आसपास बिक रहे प्रसाद को लेकर एक…

53 seconds ago
CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

दुर्ग। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के संकार्य प्रभाग के निर्देशानुसार मनाए जा…

7 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज के मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बना रहता…

11 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव | ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पेड़ों की डालियां और झाडिय़ां सड़क तक फैलती…

13 minutes ago
राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव | सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को मोहला -मानपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस…

20 minutes ago
राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव | पाताल भैरवी दूध उत्पादक लिमिटेड कंपनी राजनांदगांव ने पशु आहार व दूध संकलन…

23 minutes ago