मुकेश गुप्ता के हमलावर अब तक फरार, फिर हुई जानलेवा वारदात! मैगी पॉइंट ढाबे पर युवक पर हमला, जुड़े हैं क्या दोनों केस?

व्यवसाई मुकेश गुप्ता के हमलावर पकड़े नहीं गए फिर से हो गई एक और बड़ी वारदात, अब मैगी पॉइंट ढाबा में एक युवक पर जानलेवा हमला, कहीं कारोबारी पर हमला करने वालों से तो जुड़े नहीं घटना के तार…

कटनी
 माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्राम बाबा काली मंदिर के समीप शहर के जाने-माने कारोबारी बंधुओं मुकेश गुप्ता एवं राहुल गुप्ता और उनके चालक के ऊपर सुनियोजित जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल आरोपी अभी पकड़े भी नहीं जा सके हैं, इसी बीच एक बार फिर से माधव नगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का एक सनसनी खेज मामला सामने आ गया। इस बार बदमाशों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए माधव नगर थाना क्षेत्र के ही मैगी प्वाइंट ढाबे के सामने चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया। मैगी प्वाइंट ढाबे के समीप वारदात को अंजाम देने वाले तीन चार अज्ञात बदमाश कौन थे यह बात फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। इस घटना के बाद शहर के प्रतिष्ठित जनों में यही चर्चा हो रही है की कहीं व्यवसाई बंधुओं पर जानलेवा हमला करने वाले फरार बदमाशों ने ही तो एक अन्य वारदात को अंजाम दे दिया। आखिर लोग मैगी प्वाइंट ढाबे में हुई चाकू बाजी की वारदात को व्यवसाई बंधुओं के ऊपर जानलेवा हमले से जोड़कर क्यों चर्चा कर रहे हैं यह जांच का विषय है।

अब यह हुई वारदात
माधवनगर थाना अंतर्गत बायपास पर स्थित मैगी प्वाइंट ढाबे के सामने बरगवां निवासी 35 वर्षीय नीरज श्रीवास पिता संतोष श्रीवास पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने नीरज के पेट पर चाकू से वार किया, और जब नीरज ने खुद का बचाव करने का प्रयास किया तो चाकू उसके हाथ की कलाई पर भी लग गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109(1), 296(बी), 118(1), 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत जानलेवा हमले (हत्या के प्रयास) का मामला दर्ज कर लिया है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

8 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

8 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

8 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

8 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

9 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

9 hours ago