छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर
 छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र के साथ महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।  रायपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान दोनों संस्थानों के बीच डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

पहले चरण में 10 संवेदनशील जिलों पर फोकस
परियोजना के पहले चरण में सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से सबसे संवेदनशील 10 जिलों की पहचान कर वहां यह मॉडल लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करना है।

'संजय' डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी निगरानी
कार्यशाला में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटना डेटा का विश्लेषण, ब्लैक स्पॉट की पहचान, कम लागत वाले अभियांत्रिकी उपायों तथा 'संजय' डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्लेटफॉर्म की मदद से दुर्घटना संभावित स्थलों की सटीक पहचान कर साक्ष्य-आधारित निर्णय लिए जा सकेंगे।

सरकार का लक्ष्य सुरक्षित सड़क व्यवस्था
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़क हादसों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि ऐसी सुरक्षित सड़क व्यवस्था विकसित करना है, जिससे हर नागरिक सुरक्षित अपने घर पहुंच सके। उन्होंने इसे सुरक्षित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में अहम पहल बताया।

परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने कहा कि IIT मद्रास के सहयोग से आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण के जरिए सड़क सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत बनाया जाएगा। कार्यशाला में विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों, आरटीओ, डीटीओ, पुलिस अधिकारियों, NIC और जिला सड़क सुरक्षा समिति के प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Admin

Recent Posts

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

1 hour ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

1 hour ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

1 hour ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

2 hours ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

2 hours ago