बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

रायपुर

बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन, ऑडिटोरियम, छात्रावास, पहुंच मार्ग सहित निर्माणाधीन अधोसंरचनाओं का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और निर्धारित तकनीकी मानकों के पालन के निर्देश दिए।

बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त  जैन ने सीजीएमएससी के नोडल अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज परियोजना की प्रगति, विभिन्न भवनों के निर्माण तथा अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना की समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। संभागायुक्त  सुनील जैन ने पीपल तथा कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Admin

Recent Posts

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

12 minutes ago
CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

16 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

20 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

26 minutes ago
CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

52 minutes ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

1 hour ago