छत्तीसगढ़

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. अब तक औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के ब्रेक के बाद पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश के लिए नए सिस्टम का इंजतार है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शुक्रवार को प्रदेश में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी के साथ रायपुर के साथ दुर्ग सबसे गर्म इलाका रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया राजधानी में आज आकाश में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रह सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है.

kgnews

Recent Posts

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने…

23 minutes ago
CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

बिलासपुर. सकरी क्षेत्र के विंध्यासर में स्थित घोंघा नदी के एनीकट में डूबने से एक…

31 minutes ago
CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार…

36 minutes ago
बिलासपुर में मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर में मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर. बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल…

42 minutes ago
CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

बालोद। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी…

51 minutes ago
619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

जगदलपुर. बस्तर में सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव बाहुड़ा गोंचा शुक्रवार…

52 minutes ago