राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में 28 से अखंड जप…

राजनांदगांव , गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गायत्री परिवार की ओर से इस वर्ष 28 और 29 जुलाई को दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अखंड गायत्री मंत्र जप, पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ, यज्ञ-हवन तथा विभिन्न वैदिक संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। आयोजकों ने आध्यात्मिक जागरण और लोकमंगल का विशेष अवसर बताया है।

गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या एवं प्रबंध ट्रस्टी बृजकिशोर सुरजन ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में आयोजित होने वाला यह पर्व श्रद्धा और साधना का महापर्व होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शक्तिपीठ के व्यवस्थापक ओमप्रकाश ने बताया 28 जुलाई को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक अखंड गायत्री मंत्र जप होगा। इसमें गायत्री परिवार के साधक और श्रद्धालु विश्व शांति, लोकमंगल और मानव कल्याण की भावना से सामूहिक मंत्र जप एवं साधना करेंगे। 29 को पंचकुंडी महायज्ञ व संस्कार होंगे। सुबह 10 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। इस दौरान विद्यारंभ, पुंसवन, यज्ञोपवीत (जनेऊ) और मुंडन संस्कार होंगे।

See also  बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से मिला नक्सलियों का डंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *