CG : छत्तीसढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को, 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन…

रायपुर । उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी-सेट) 2026 की संभावित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा चार अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। व्यापम के अनुसार आनलाइन आवेदन 23 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि पर आनलाइन संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी। चार अक्टूबर को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम ने प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि 28 सितंबर तय की है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे विभिन्न संभागों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी। परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र जारी होने के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

See also  जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *