राजनांदगांव : बर्फानी धाम में 28 से होगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव…

राजनांदगांव| विश्व शांति एवं मानव सेवा के उद्देश्य से बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा 28 और 29 जुलाई को बर्फानी धाम में दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में गुरु पूजन, पालकी यात्रा, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और संगीतमय भजन होंगे। संत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रह्मर्षि बर्फानी दादा जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से बर्फानी धाम में महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर आश्रम में तैयारियां चल रही है।

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि आश्रम में स्थापित मां पाताल भैरवी, राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी, दस महाविद्याएं, द्वादश ज्योतिर्लिंग तथा विशाल स्फटिक शिवलिंग श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र हैं। यह आस्था का केंद्र है।

See also  CG : किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *