राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन दो नए एस्कलेटर का काम जारी, 12 सीसी कैमरे लगाए…

राजनांदगांव , अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का पहले चरण का पुनर्विकास काम पूरा किया गया जा चुका है। वर्तमान में दो नए स्वीकृत एस्कलेटर का काम तेजी पर है। रेलवे स्टेशन की 12 सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नया स्वरूप देने तेजी से काम चल रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए चार एस्कलेटर होंगे, नया फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय, मॉड्यूलर शौचालय और पार्किंग का काम हो चुका है।

दूसरे चरण में दो अतिरिक्त एस्कलेटर का निर्माण जारी है। पुनर्विकास के पहले चरण में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, मॉड्यूलर शौचालय, उन्नत यात्री सूचना प्रणाली और प्लेटफॉर्म तक सुगम पहुंच की व्यवस्था की गई है। स्टेशन में यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। दिव्यांगजनों के लिए टिकट काउंटर, रैंप और पाथवे की सुविधा रहेगी। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने चार आधुनिक एस्कलेटर में दो और एस्कलेटर का निर्माण दूसरे चरण में किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने 12 सीसी कैमरे लगाए गए हैं।

रेलवे स्टेशन में हॉकी की नर्सरी की झलक दिखेगी दक्षिणी हिस्से में सौंदर्यीकरण, बुकिंग कार्यालय का नवीनीकरण और पुराने गुड्स प्लेटफॉर्म को यात्री प्लेटफॉर्म में बदला गया है। स्टेशन परिसर में विशाल राष्ट्रीय ध्वज और हाईमास्ट लाइट भी लगाई गई है। स्टेशन की सबसे बड़ी विशेषता हॉकी की नर्सरी की झलक यहां दिखेगी। यहां दीवारों पर हॉकी खिलाड़ियों की थ्रीडी चित्रकारी की गई है। चित्रों में राजनांदगांव के हॉकी खिलाड़ियों की उपलब्धि और प्रदेश की लोक संस्कृति को उकेरा गया है। स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन को रंगीन आकर्षक लाइट से सजाया जाएगा।

See also  CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *