राजनांदगांव : बीईओ कार्यालय परिसर में मां के नाम 50 पौधे रोपे…

राजनांदगांव : बीईओ कार्यालय परिसर में मां के नाम 50 पौधे रोपे…

डोंगरगढ़/कलकसा , पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत 25 जुलाई को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डोंगरगढ़ परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान अधिकारियों- कर्मचारियों सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों के सहयोग से नीम, आंवला, पीपल, आम, अमरूद, जामुन, बांस, सोनपत्ती, नींबू, सागौन सहित विभिन्न फलदार व छायादार लगभग 50 पौधे रोपित किए गए। उपस्थित सभी अधिकारियों- कर्मचारियों तथा बच्चों ने पौधों की सुरक्षा, संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान बीईओ श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना है।

पेड़ों से हमें ऑक्सीजन और छांव मिलता है सहायक राज्य आयुक्त व अध्यक्ष विकास खंड डोंगरगढ़ दविन्दर सिंह भाटिया ने कहा कि पेड़ों से हमें शुद्ध वायु, आक्सीजन तथा छांव मिलता है तथा पृथ्वी को स्वस्थ और समृद्ध बनाए रखने के लिए इनका संवर्धन हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अभियान में जिला सचिव भारत स्काउट्स व गाइड्स देवेन्द्र अम्बादे, जिला संगठन आयुक्त मयुख श्रीवास्तव, संकुल समन्वयक भारत अमृत दास साहू, बीईओ कार्यालय के कर्मचारी प्रणय तांबेकर, बलीराम उइके प्रमोद सिन्हा, सुधाकर वारेन, संतोष यादव, किरण लिल्हारे सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया।

See also  CG : कांकेर में मलेरिया का कहर, 2 की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *