CG : नदी किनारे लाश मिली …

CG : नदी किनारे लाश मिली …

बिलासपुर. कोनी क्षेत्र के सेंदरी स्थित अरपा नदी किनारे रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी में भेज दिया गया है. शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा. कोनी थाना पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. पहचान होने के बाद मौत के कारणों की विस्तृत जांच आगे बढ़ाई जाएगी.

See also  रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में शुरू हुआ 'ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *