राजनांदगांव : हुए अपडेट : 222 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण…

डोंगरगढ़ , स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगरगढ़ संपर्क फाउंडेशन व समग्र शिक्षा के द्वारा विकासखंड स्तरीय संपर्क स्मार्ट शाला गणित, अंग्रेजी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 222 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक सतीश व्यवहारे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विद्यालयों में संपर्क टीवी व संपर्क टीएलएम किट के नियमित एवं प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एफएलएन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए तकनीक आधारित, नवाचारी व गतिविधि आधारित शिक्षण आज की आवश्यकता है। बताया कि राजनांदगांव जिला संपर्क फाउंडेशन के माध्यम से पूरे देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अग्रणी जिलों में शामिल है। जिले के शिक्षक संपर्क टीवी व संपर्क टीएलएम किट का सर्वाधिक प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों को स्मार्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौध रोपण कर उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भी सभी शिक्षकों को प्रेरित किया।

वर्कशीट, आकलन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया प्रशिक्षण का संचालन फाउंडेशन, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राजेश साहू, मैनेजर सुजय विश्वास, विजय अनेस्वरी, आनंदा तिवारी ने किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एससीईआरटी पाठ्यक्रम आधारित गणित, अंग्रेज़ी के डिजिटल लेसन प्लान, वर्कशीट, आकलन प्रक्रिया, तेज दिमाग गतिविधियां, बी-फिट, ऑडियो-वीडियो शिक्षण सामग्री तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मीडिया प्रभारी अमिताभ दुफारे, डलेश्वर देवांगन, जितेंद्र चौरे, पुष्पांजलि चंद्राकर व राजेश देवांगन ने भूमिका निभाई।

See also  CG : एमआरएमए पहल 2.0 के अंतर्गत हितधारक परामर्श बैठक संपन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *