CG : घर की बिजली सुधारते समय किसान की मौत …

CG : घर की बिजली सुधारते समय किसान की मौत …

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। घर की बिजली सुधारने की कोशिश एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुई। बिजली करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय पुरुषोत्तम सिदार, निवासी ग्राम जोराडोल, थाना पत्थलगांव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घर की बिजली खराब होने पर पुरुषोत्तम सिदार घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के समीप बिजली लाइन ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक तेज बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना शक्तिशाली था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बिजली करंट लगना सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  CG : कांकेर में मलेरिया का कहर, 2 की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *