CG : सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति…

कटंगपाली कोटवार द्वारा कोटवारी भूमि में नियम विरुद्ध फ्लाईएश डंपिंग करने पर कोटवार सेवा समाप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़, । सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने मीडिया में प्रकाशित खबर पर अपना पक्ष रखते हुए विभागीय कार्य के संबंध में जानकारी दी कि, सरिया तहसील के अधीन ग्राम बोन्दा, कटंगपाली, खोखेपुर में कोटवार की नियुक्ति नियमानुसार कोटवार भर्ती नियम के आधार पर किया गया है। ग्राम बोन्दा में नियुक्त कोटवार के पूर्वज के कोटवार होने के आधार पर किया गया है।

नियुक्त कोटवार के पिता हलधर, दादा चमरा और परदादा कुलधर ग्राम बोन्दा के कोटवार रह चुके हैं। इसी प्रकार कटंगपाली के कोटवार द्वारा सरकारी कोटवारी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग नियम विरुद्ध कराया गया, जिसके आधार पर कोटवार सेवा समाप्त (बर्खास्त) किया गया है, जिनके अपील प्रकरण उच्चतर कोर्ट में विचाराधीन है। तहसीलदार ने कहा है कि, यदि किसी प्रकरण में किसी व्यक्ति को आपत्ति है तो उसके विरुद्ध अपील कर सकते हैं।

See also  CG : जादू-टोने के आरोप में परिवार को समाज से किया बाहर, 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *