CG : नशा मुक्त युवा ‘विकसित भारत’ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश…

जशपुरनगर । मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से एम.एल.बी. कन्या विद्यालय, जशपुर एवं संकल्प स्कूल, जशपुर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पतनवार एवं विशिष्ट अतिथि शासकीय राम भजन राम एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमरेन्द्र रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, संकेत मित्तल उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में नृत्य, संगीत, वाद-विवाद, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील निर्माण एवं शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य, एन.ई.एस. महाविद्यालय ने युवाओं से केवल नशे से ही नहीं, बल्कि सभी बुरी आदतों एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अच्छे संस्कारों, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करने हेतु जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ निर्णायकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।

See also  CG : IFS अफसरों के तबादले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *