CG : दंतेवाड़ा में यात्री बस पलटी, कई लोग घायल …

CG : दंतेवाड़ा में यात्री बस पलटी, कई लोग घायल …

दंतेवाड़ा। जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह हादसा भांसी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब साढे 4 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें ले कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  CG : सूरजपुर में जिला स्तरीय बैगा-गुनिया सम्मेलन आयोजित, सर्पदंश व मौसमी बीमारियों से बचाव पर हुआ मंथन‘ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *