CG : कर्मचारी ने होटल में किया सुसाइड …

CG : कर्मचारी ने होटल में किया सुसाइड …

बिलासपुर. तोरवा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. तोरवा टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि शिव शंकर शर्मा (23), पिता नंदलाल शर्मा सरकंडा निवासी है जो कि निजी कंपनी में कार्यरत था. उसने होटल इंटरसिटी में एक कमरा बुक कराया था. बताया जा रहा है कि उसने कमरे के भीतर फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.

See also  CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *