CG : ग्राम पंचायत कूरलू में आयोजित हुई आवास चौपाल …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

बेमेतरा ।कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा, हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान तथा समय-सीमा में आवास निर्माण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत कूरलू में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन एवं अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों की विस्तृत समीक्षा करते हुए हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश देते हुए योजना का लाभ समय पर प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए हितग्राहियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने हितग्राहियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने, तकनीकी मानकों का पालन करने तथा प्राप्त किस्तों का उपयोग केवल आवास निर्माण में करने की समझाइश दी।

आवास चौपाल के दौरान जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के महत्व पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी हितग्राहियों को अपने नए आवास परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली एवं सोख्ता (सोख्ता) गड्ढे का निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भू-जल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक हितग्राही को जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कूरलू के सरपंच अनिल वर्मा ने भी हितग्राहियों को संबोधित करते हुए अपूर्ण आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने हितग्राहियों से समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

See also  राजनांदगांव : बेटी को सुविधा देने पिता ने 20-20 घंटे काम किया…

आवास चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *