राजनांदगांव : खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, जिलेभर में बारिश…

राजनांदगांव , बारिश को लेकर सिस्टम फिर मजबूत हो गया है। अगले दो दिन भी मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट हैं। इस दौरान गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी। बारिश के लिहाज से जिले को अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट पर रखा गया हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गहरा लो प्रेशर एरिया बना हैं। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। कुछ हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती हैं। अविभाजित राजनांदगांव जिले में भी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। यह स्थिति अगले 48 घंटे तक बनी रह सकती हैं। बता दें कि रविवार रात से ही बदले सिस्टम का असर दिखने लगा हैं। देर रात से जिले के ज्यादातर हिस्से में रिमझिम बारिश हो रही हैं। सोमवार को भी पूरे दिन हल्की बारिश की स्थिति बनी रही।

चार दिनों से थमी थी बारिश, तापमान भी चढ़ने लगा: बता दें कि जिले में मानसून का छोटा ब्रेक फिर लग गया था। बीते चार दिनों से बारिश थमी हुई थी। तेज धूप के साथ तापमान का स्तर 30 डिग्री को पार कर गया था। यह जुलाई में मानसून का दूसरा ब्रेक रहा हैं। इसके बाद सिस्टम में बदलाव हुआ। जिसके बाद जिलेभर में बारिश का दौर जारी हैँ। इससे राहत की स्थिति बनी हैं। जिले में धान की बोनी भी पूरी कर ली गई है।

See also  CG : बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित हो स्वतंत्रता दिवस समारोह: कलेक्टर मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *