राजनांदगांव : ‍आज खेल को बढ़ावा देने रायपुर में डॉ. गीतेश अमरोहित देंगे व्याख्यान…

डोंगरगांव | नगर के डॉ. गीतेश अमरोहित राजधानी रायपुर में 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में व्याख्यान देंगे। खेल विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भागीदारी रहेगी। राज्य में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में डॉ. अमरोहित स्पोर्ट्स इंज्युरी के बाद खिलाड़ियों का कॅरियर और परफार्मेंस विषय पर लाइव सेशन को संबोधित करेंगे।

सेशन के बाद पैनल डिस्कशन का आयोजन भी होगा, जिसमें चिकित्सक डॉ. अमरोहित खिलाड़ियों और उनसे जुड़े सपोर्टिंग स्टॉफ के सवालों का समाधान भी करेंगे। कान्क्लेव में छत्तीसगढ़ के खेल जगत से जुड़े खिलाड़ी, कोच, अधिकारी-कर्मचारी सहित कई नेशलन प्लेयर भी शामिल होंगे।

See also  राजनांदगांव : राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक 30 को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *