CG : 3 जिलों में सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत …

CG : 3 जिलों में सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत …

रायपुर। तीन जिलों में सोमवार-मंगलावर को हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बस्तर में डंपर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और मनेन्द्रगढ़ में कार की टक्कर से गिरी महिला को विद्युत विभाग की गाड़ी ने कुचल दिया, तो वही दंतेवाड़ा में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई। जगदलपुर की घटना बस्तर जिले के जगदलपुर-चित्रकोट मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बड़ांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छापर भानपुरी के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मनेन्द्रगढ़ की घटना शहर के कॉलेज रोड पर एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सड़क पार कर रही एक महिला दोहरे हादसे का शिकार हो गई। पहले एक ओमनी कार ने महिला को ठोकर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके ठीक बाद पीछे से आ रहे विद्युत विभाग के एक वाहन ने सड़क पर गिरी महिला को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दंतेवाड़ा की घटना सातधार–नकुलनार मार्ग पर मसेनार के पास बीती देर रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रेलर पलटने से मार्ग पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

See also  ​कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *