CG : सुकमा में करोड़ों का गांजा पकड़ाया, राजस्थान के तस्कर पकड़ाए …

CG : सुकमा में करोड़ों का गांजा पकड़ाया, राजस्थान के तस्कर पकड़ाए …

सुकमा। पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी की कोशिश की जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मयंक ने बताया कि तीनों तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं, जिनके कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 11 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

See also  राजनांदगांव : बसाहट के बीच 33 हजार केवी लाइन का विरोध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *