मोहला : 30 जुलाई को जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

– श्रमिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस

        मोहला, ।
जिले के निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 30 जुलाई को मोहला स्थित वन-धन केंद्र में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन श्रम विभाग के अधीन संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तत्वावधान में आयोजित होगा।
             सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण, समाज विकास तथा आर्थिक प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उनका पंजीयन एवं योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना, उनका सम्मान करना, सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
           जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग ने जिले के सभी पंजीकृत एवं अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर श्रमिक पंजीयन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाएं।

See also  राजनांदगांव : जिन देशों ने अमान्य किया, वहीं निवेश के नाम पर की गई ठगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *