राजनांदगांव : बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

राजनांदगांव : बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

– राजस्व विभाग टीम ने ग्राम रीवागहन में की कार्रवाई
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम रीवागहन स्थित शासकीय घास भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी संजय वर्मा द्वारा शासकीय घास भूमि पर टीन शेड का निर्माण कर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने आज मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

See also  CG : एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *