मोहला : मत्स्य बीज आपूर्ति हेतु दर निर्धारण के लिए प्रस्ताव आमंत्रित …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

मोहला । मछली पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य बीज फिंगरलिंग (भारतीय मेजर कार्प (आईएमसी), ग्रास कार्प एवं पंगेसियस) की आपूर्ति के लिए दर निर्धारण (रेट कांट्रैक्ट) हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

       सहायक संचालक, मछली पालन, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने बताया कि संचालक, मछली पालन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विभाग से अनुदान प्राप्त मत्स्य बीज उत्पादकों, मत्स्य बीज उत्पादन हेचरी संचालकों एवं संवर्धनकर्ताओं से निर्धारित आवेदन पत्र में सीलबंद लिफाफे के माध्यम से ऑफर आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक आवेदक रेट कांट्रैक्ट दस्तावेज एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी सहायक संचालक, मछली पालन कार्यालय, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से 2,000 का नगद शुल्क जमा कर निर्धारित तिथि तक प्राप्त कर सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार रेट कांट्रैक्ट दस्तावेज विक्रय की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे तक), प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 (दोपहर 12 बजे तक) तथा प्राप्त प्रस्तावों को खोलने की तिथि 18 अगस्त 2026 (अपराह्न 2:30 बजे) निर्धारित की गई है। विभाग ने पात्र मत्स्य बीज उत्पादकों एवं हेचरी संचालकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अपील की है।

See also  शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *