पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार नौकरी ने मिलने से युवक परेशान था, जिसकी वजह से आत्महत्या कर ली।

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे में अवधेश वर्मा के पुत्र अंकुश (25) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते पुत्र की मौत हो जाने पर परिवार में गम का माहौल छा गया है। अमिलिया थोक निवासी अंकुश रोजगार न मिलने से परेशान और गुमसुम रहता था।

देर शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे पीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार न मिलने से वह परेशान रहता था।
शायद इसीलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार नौकरी ने मिलने से युवक परेशान था, जिसकी वजह से आत्महत्या कर ली।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *