CG : श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं …

श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ...

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की उपासना, श्रद्धा, भक्ति, संयम और आध्यात्मिक साधना का पवित्र अवसर है। यह पावन मास प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और लोककल्याण की भावना का संचार करता है।
चौधरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रदेश निरंतर विकास, खुशहाली और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से श्रावण मास के दौरान श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव की आराधना करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि महादेव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और यह पावन मास सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख एवं मंगल लेकर आए।

See also  CG : लगातार बारिश से नवापारा-राजिम और गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, त्रिवेणी संगम जलमग्न, कई मार्ग बाधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *