राजनांदगांव : गैस लीकेज : संचालक और सप्लायर को नोटिस जारी…

राजनांदगांव | मोहारा के वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरिन गैस लीकेज मामले में प्लांट संचालक व सप्लायर को नोटिस जारी किया गया है। आयुक्त जीआर मरकाम ने यह नोटिस जारी किया है।

निगम आयुक्त मरकाम ने बताया कि गैस टर्नर लीकेज होने से प्लांट में क्लोरिन गैस फैल गई थी। यह गंभीर लापरवाही की स्थिति हैं। जिसे देखते हुए सप्लायर एसोसिएट इंटरप्राइजेस राजनांदगांव व प्लांट संचालक एसएमसी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. ठाणे महाराष्ट्र को नोटिस जारी किया है। दोनों को 24 घंटे में जवाब प्रस्तुत करने कहा गया हैं। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई भी की बात कही गई है।

See also  CG : जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को हाईकोर्ट से झटका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *