राजनांदगांव : हॉकी संघ के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, 2 घंटे में हो गया नामांकन…

राजनांदगांव , जिला हॉकी संघ के चुनाव में मनमानी और गड़बड़ी का आरोप लगा हैं। सिटी हॉकी क्लब के सचिव मनीष गौतम ने चुनाव को गुपचुप ढंग से पूरा कराने, दावेदारों को पर्याप्त मौका नहीं देने का आरोप लगाया हैं।

दरअसल जिला हॉकी संघ के निर्वाचन के लिए 29 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। 30 जून को नामांकन की प्रक्रिया हुई। लेकिन नामांकन के लिए सिर्फ 2 घंटे का ही समय तय किया गया। इन 2 घंटे में ही दावेदारों को नामांकन फार्म लेने से लेकर जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी थी। कई दावेदार इससे चूक गए। मनीष गौतम ने कहा कि नामांकन फार्म लेने के दौरान भी बेवजह देर की गई।

संघ के पदों के लिए 2 अगस्त को निर्वाचन होना हैं। जिसमें कुल 70 सदस्य वोट करेंगे। लेकिन इसके लिए भी सिर्फ 2 घंटे का समय ​तय किया गया है। वहीं मतगणना की टाइमिंग भी तय नहीं की गई हैं। पूर्व हॉकी खिलाड़ी व सिटी हॉकी क्लब के सचिव मनीष गौतम ने मामले की शिकायत चुनाव अधिकारी के समक्ष भी की है।

See also  राजनांदगांव : गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग कर मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *