राजनांदगांव : खड़गांव में लगाया शिविर, 472 मरीजों का किया इलाज, जरूरी मार्गदर्शन दिए…

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी , वनांचल मानपुर के खड़गांव में जिला आयुष अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला व स्वास्थ्य जन-जागरूकता शिविर लगाया। 472 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 278 मरीज आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, 194 मरीज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित हुए।

मुख्य अतिथि विधायक मोहला-मानपुर इन्द्र शाह मंडावी ने आमजन को आयुष चिकित्सा पद्धति व आयुर्वेदिक औषधियों के लाभकारी प्रभावों से अवगत कराया। क्षेत्र में और आयुष औषधालय खोले जाने की आवश्यकता बताई। वातरोग, चर्मरोग, उदररोग, नेत्ररोग, नाक-कान-गला संबंधी रोग, बाल व शिशु रोग, स्त्रीरोग, अर्श, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, अवसाद, अनिद्रा तथा मौसम परिवर्तन से होने वाले विभिन्न रोगों का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से परीक्षण व उपचार कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। जरूरी मार्गदर्शन भी दिया गया।

विधायक ने 42 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया आयुर्वेद की महत्वपूर्ण विधा स्वर्ण प्राशन संस्कार का शुभारंभ विधायक ने किया। जिसमें 42 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खड़गांव के सहयोग से 122 लोगों की शुगर जांच तथा 178 लोगों की बीपी जांच की गई।

See also  CG : बस्तर के कायाकल्प की योजना लेकर प्रधानमंत्री से मिले सीएम साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *