राजनांदगांव : पिनकापार के आंगनबाड़ी केंद्र में न्योता भोज…

डोंगरगढ़ | परियोजना डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पिनकापार के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 मंे 29 जुलाई को मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह ग्राम पिनकापार के द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया।

न्यौता भोज एक सामुदायिक सहभागिता योजना है जिसके तहत लोग अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी विशेष अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को स्वादिष्ट, पौष्टिक भोजन कराते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और समाज में अपनेपन की भावना बढ़ाने उद्देश्य के लिए चलाया जा रहा है। बच्चों में उत्साह बढ़ता है।

See also  CG Flood: महानदी की बाढ़ से गांव जलमग्न, SDRF ने 6 लोगों को सुरक्षित निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *