छत्तीसगढ़

रायपुर : अमेरिका में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक

नाचा ने शिकागो में आयोजित ’इंडिया डे परेड’ में जनजाति संस्कृति का किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति की महक देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए दी बधाई

रायपुर, 16 अगस्त 2023

नाचा ने शिकागो में आयोजित ’इंडिया डे परेड’ में जनजाति संस्कृति का किया प्रदर्शन
नाचा ने शिकागो में आयोजित ’इंडिया डे परेड’ में जनजाति संस्कृति का किया प्रदर्शन

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) ने अमेरिका के शिकागो में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ’इंडिया डे परेड’ के दौरान भारत की समृद्ध आदिवासी सामुदायिक संस्कृति का प्रदर्शन किया। इंडियन कम्युनिटी आउटरीच द्वारा आयोजित परेड में नाचा के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपराओं, लोक जीवन और संस्कृति को दर्शाया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वेशभूषा दुर्ग जिले के लोक कलाकार श्री रिखी क्षत्रीय द्वारा तैयार की गई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अमेरिका में बसे सभी भारतीयों को भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपनी माटी की महक और संस्कृति के सात समुंदर पार तक विस्तार से देश-दुनिया भारत की विशेषकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकेगी। इसके लिए नाचा के सदस्य बधाई के पात्र हैं।
नाचा के अध्यक्ष श्री गणेश कर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों से यह परेड छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने में सहायक रही है। परेड में जनजाति संस्कृति के प्रदर्शन से शिकागो में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों को भी बस्तर की संस्कृति को गहराई से अनुभव करने का अवसर मिला, जिसको भरपूर सराहना मिली। उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत के आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का यह पहला उदाहरण है। कैलिफोर्निया, यूके, डेट्रॉइट और टोरंटो में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों में भी नाचा इसी तरह छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का प्रचार करेगा।
उल्लेखनीय है कि नाचा, छत्तीसगढ़ के अनिवासी भारतीयों का एक संघ है। नाचा की उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन और एनआरआई एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के नाम से 19 देशों में उपस्थिति है। यह छत्तीसगढ़ की विरासत, संस्कृति, भाषा और कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देता है। भारत के बाहर छत्तीसगढ़ राज्य को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तर पर नाचा को कई सामुदायिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

8 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

8 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

8 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

8 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

8 hours ago