CG : वैज्ञानिक खेती अपनाकर, करेला उत्पादन में किसान बजरंग बने प्रेरणा स्रोत …

CG : वैज्ञानिक खेती अपनाकर, करेला उत्पादन में किसान बजरंग बने प्रेरणा स्रोत …

पेंड्रा। गौरेला विकासखंड के ग्राम कोटरियाडांड के प्रगतिशील किसान बजरंग (छंगू) ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में एक एकड़ क्षेत्र में करेला की वैज्ञानिक खेती कर बेहतर उत्पादन एवं आय अर्जित करते हुए क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूर्व में बजरंग परंपरागत खेती करते थे, जिससे उत्पादन और आय अपेक्षाकृत कम थी। उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हंश सब्जी फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीकों तथा फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने मल्चिंग, ट्रेलिस (सहारा) प्रणाली, संतुलित पोषण प्रबंधन, समय पर सिंचाई तथा समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन (आईपीएम) जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया।

इन तकनीकों के उपयोग से करेला की फसल का विकास बेहतर हुआ, गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त हुआ तथा बाजार में फसल का उचित मूल्य मिलने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्तमान में करेला की खेती उनके लिए लाभकारी व्यवसाय का रूप ले चुकी है। बजरंग की सफलता से ग्राम कोटरियाडांड सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान भी उद्यानिकी विभाग की योजनाओं एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विभागीय मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीकों और किसानों की मेहनत के समन्वय से सीमित भूमि पर भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है। उद्यानिकी विभाग का संदेश है कि वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी प्रभावी वृद्धि कर आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

See also  शहर की सड़कों पर मौत बन दौड़ी कार, कई लोगों को रौंदकर चालक फरार, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *