राजनांदगांव : महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आज से कांग्रेस का अभियान…

राजनांदगांव , महंगी बिजली दरों, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस शनिवार से जिलेभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस की संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया गया कि अभियान की शुरुआत 2 अगस्त को सुबह 11 बजे जयस्तंभ चौक से होगी। इसके बाद अगले दो महीने तक कांग्रेस कार्यकर्ता शहर और गांवों में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर जुटाएंगे।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अब तक पांच बार बिजली दरें बढ़ाई हैं। जुलाई से घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं की दरों में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता का समर्थन जुटाकर आवेदन शासन तक पहुंचाए जाएंगे। पत्रकारवार्ता में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज में पीजी प्रवेश को लेकर प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *