CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

जशपुरनगर । सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित है। प्रत्येक ब्रांच में 30-30 सीट है । संस्था स्तर पर आबंटन का रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक होगी। मेरिट सूची 12 अगस्त को जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 13 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी।

ऑनलाइन काउंसलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आंबटन आदि का अवलोकनhttps://cgdte.admissions.nic.in पर किया जा सकता है। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश नियम का अवलोकन CGIT, Jashpur (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) की वेवसाइट www.gpjashpur.ac.in पर किया जा सकता है। पंजीयन एवं अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर CGIT, Jashpur (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) मो० नं० 8821026945, 8109517732, 7693890308 से संपर्क किया जा सकता है।

See also  CG : झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *