राजनांदगांव : जिला हॉकी संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध, फिरोज अंसारी अध्यक्ष बने…

हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान रखने वाले राजनांदगांव में शनिवार को जिला हॉकी संघ की वार्षिक आमसभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित हुई। बैठक में फिरोज अंसारी दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि शिवनारायण धकेता सचिव और वीरेंद्र सिंह भाटिया (प्रिंस भाटिया) कोषाध्यक्ष चुने गए।

निर्वाचन अधिकारी गुनेंद्र कुमार साव ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत भूषण साव, दौलत सिंह चंदेल और आशा थॉमस उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल और बबीता लिल्हारे सह-सचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमार स्वामी, गणेश प्रसाद शर्मा, संदीप सिंह ग्रेवाल, शबनम बानो खान और खुशाल यादव सहित अन्य सदस्य निर्विरोध चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए। पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, छत्तीसगढ़ हॉकी के उपाध्यक्ष एमवाई कुरैशी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कुतुबुद्दीन सोलंकी, अरुण शुक्ला, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

महापौर ने कहा- नर्सरी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांव को देशभर में हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है और यहां की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना नई कार्यकारिणी की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने खिलाड़ियों और हॉकी के विकास के लिए नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने फिरोज अंसारी को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला हॉकी संघ ने खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए हैं और राजनांदगांव की हॉकी को नई पहचान मिली है।

See also  CG : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया  सवेरा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *