राजनांदगांव : पहल… दिव्यांग लाभार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दी अपनी प्रस्तुति…

सोमनी , ग्राम ठाकुरटोला स्थित सीआरसी सेंटर में दिव्यांग लाभार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ, जिसमें दिव्यांग लाभार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने देशभक्ति की भावना को आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसके ​बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी।

द्वितीय सत्र की शुरुआत पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके बाद दिव्यांग लाभार्थियों ने एक अन्य समूह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम व राष्ट्रीय गौरव से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रतिभागियों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं महत्व से अवगत कराने के लिए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन विषय पर ऑफलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर व्याख्यान दिया: नितिन नारायण देवांगन प्रशासनिक अधिकारी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर व्याख्यान दिया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान व योगदान को बताया गया।

See also  चंडीगढ़ में AI से मौसम और बारिश का पूर्वानुमान, ट्रायल शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *