राजनांदगांव : नाली का गंदा पानी सड़क पर, कचरे से बदहाल हुए लोग, नहीं मिली राहत…

सोमनी , ग्राम सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव के बाद विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। वहीं दूसरी ओर पंचायत की लापरवाही के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए सड़क किनारे व्यापारियों, होटल संचालकों और छोटे-छोटे खोमचे वालों द्वारा खुले में कचरा फेंका जा रहा है। कचरे के ढ़ेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और आने-जाने वालों को भारी असुविधा हो रही है। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को नाली सफाई तथा कचरा प्रबंधन की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे: ग्रामीणों का आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव के बाद विकास कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं और मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि नालियों की तत्काल सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। सड़क किनारे फैले कचरे को हटाकर नियमित साफ-सफाई की जाए।

See also  CG : लता उसेंडी ने 107 छात्राओं को वितरित की साइकिलें, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *