राजनांदगांव : इंटर्न डॉक्टरों ने अपने विभाग प्रमुखों को दी हड़ताल की सूचना…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों ने सोमवार दोपहर अपने-अपने एचओडी विभाग प्रमुखों को हड़ताल की सूचना संबधित पत्र सौंपा। इंटर्न डॉक्टरों ने सोमवार को औपचारिक काम किया और मंगलवार से काम बंद, कलम बंद बेमियादी हड़ताल करेंगे। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच और इलाज प्रभावित होगा। परेशानी बढ़ सकती है। अस्पताल प्रबंधन इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को ध्यान में रख इमरजेंसी में सेवाओं को जारी रखने का दावा कर रहा है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड दोगुना करने आंदोलन तेज कर दिया है। सरकार से 15900 की जगह 30 हजार स्टाइपेंड की मांग की जा रही है। इससे नियमित ओपीडी सेवाओं पर पड़ सकता है। सरकार की ओर से मांग पर निर्णय नहीं आने पर मंगलवार से ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन कर बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम दिया गया था। एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स, और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आंदोलन को समर्थन दिया है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है डॉक्टरों के एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल राज्य स्तर के अफसरों से मिलने की तैयारी में है।

इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं होगी: डॉ. जेठानी अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी ने बताया कि आईसीसीयू, एसएनसीयू, कैजुअल्टी, ओटी, सर्जरी और इमरजेंसी, सेवाओं में डिलीवरी और अन्य गंभीर मरीजों की सेवाएं बाधित नहीं होगी। वहां ड्यूटी करने वाले डॉक्टर्स हड़ताल में शामिल नहीं रहेंगे। सीनियर डॉक्टरों को अलर्ट रहने और मरीजों की जांच, इलाज में गंभीरता बरतने, हड़ताल अवधि में सहयोग की भावना से काम करने कहा गया है। उन्होंने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों ने हड़ताल की सूचना तो दी है। लेकिन अस्पताल में अन्य डॉक्टरों और स्टाफ की सेवाएं जारी रहेगी।

See also  सरस्वती साइकिल योजना के तहत 37 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *