राजनांदगांव : डेयरी एनालॉग पर पूर्ण प्रतिबंध नकली पनीर पर भी होगी सख्ती…

राजनांदगांव , खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में नकली व अमानक डेयरी एनालॉग के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।प्रशासन की टीम ने ग्राम पनेका स्थित एक डेयरी प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्वच्छता, अभिलेख और लेबलिंग का अवलोकन किया गया। हालांकि मौके पर नकली पनीर का उत्पादन या भंडारण नहीं पाया गया और इकाई स्वेच्छा से बंद मिली।

इस दौरान संचालक को आदेश की प्रति सौंपते हुए भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी डेयरी व खाद्य व्यवसायियों को हिदायत दी है कि वे तुरंत प्रभाव से नकली/अमानक दुग्ध उत्पादों का कारोबार बंद करें। सभी प्रतिष्ठान वैध लाइसेंस, स्वच्छता और मानक लेबलिंग का पालन सुनिश्चित करें।

See also  CG : धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *