राजनांदगांव : पानी छिंटने से मना करने पर पेचकस से किया वार…

राजनांदगांव | बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिंगदई में पानी छिंटने मना करने पर तीन आरोपियों ने मारपीट करते हुए पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार रात की है। प्रार्थी सालिक राम अपने साढू भाई के घर आया था। रा​त में खाना खाकर वह सार्वजनिक शौचालय की ओर गया था। इसी दौरान आरोपी मिनी ठाकुर उर्फ टुमेश्वर मरई पानी का पाउच फाड़कर उन पर पानी के छींटे डालने लगा।

मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए लोहे के पेचकस से हमला कर दिया। पुलिस ने घटना में श​ामिल मिनी ठाकुर उर्फ टुमेश्वर, गौरव मंडावी और रामजी मंडावी सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  रायपुर : सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी - मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *