राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने कॉमनवेल्थ पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का किया सम्मान…

राजनांदगांव , ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ एवं देश का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की होनहार बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने सोमवार को रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम निरंतर रोशन करेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर रजत पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।

See also  चंडीगढ़ में AI से मौसम और बारिश का पूर्वानुमान, ट्रायल शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *