CG : हजारों चेहरों पर मुस्कान लाने वाली नर्स रिटायर, भावुक हुए स्टाफ …

CG : हजारों चेहरों पर मुस्कान लाने वाली नर्स रिटायर, भावुक हुए स्टाफ …

भिलाई। जिला चिकित्सालय दुर्ग की स्टाफ नर्स मंजू रॉय 31 जुलाई को शासकीय कार्य से सेवानिवृत्त हो गई। जिला चिकित्सालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य रूप से डॉ. आशीषन मिंज सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक दुर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, जीवन दीप समिति के सदस्यगण, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम और डॉ. विनीत ध्रुव ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए नवीन पदस्थ स्टाफ नर्सिंग कैडर को उनके मार्ग पर चलने कहा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि श्रीमती मंजू राय ने कटे-फटे होंठ, तालू और जिव्हा के नवजात शिशुओं की सर्जरी में लाइफ लाइन एक्सप्रेस में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। इस ट्रेन में उन्होंने दुर्ग का नाम रोशन किया। लगभग ढाई वर्षों तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों मे लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन गई उसमें ड्युटी करने पर नर्स मंजू रॉय को सम्मानित किया गया। नर्सिंग कैडर की जिला संयोजक होने के नर्स मंजू रॉय ने शासन-प्रशासन से इस कैडर की बुनियादी सुविधाओं, मांगों व छुट्टी से जुड़ी विसंगतियों पर मुखरता से आवाज उठाई और नर्सों को न्याय दिलाया। डॉ. विनीत ध्रुव और जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया।

जीवन दीप समिति के सदस्य प्रमोद बाग व दिलीप ठाकुर ने कहा कि नर्स मंजू राय ने नर्सिंग कैडर को मजबूत रखने अहम भूमिका निभाई। वहीं हर स्तर पर अस्पताल को कम सेटअप के बावजूद उन्नयन और कायाकल्प मे सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने बताया कि नर्सिंग के क्षेत्र में नर्स मंजू राय को तीन बार सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता संभागीय अध्यक्ष अजय नायक मेट्रन चित्रलेखा बोरकर, महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे ,खिलावन चंद्राकर, भूपेश उपाध्याय, रोशन सिंह, ऋषि यादव, प्रशांत डोनगांवकर, स्टाफ नर्स सरोज सिंह शिवहरे, सुशील सिंह, कीर्ति निर्मलकर, प्रीति सिंह, चेरियन सिस्टर, शिवेंद्र दानी, ममता शर्मा, बाबा देवांगन, कविता साहू स्टाफ नर्स और नर्सिंग संयोजक शिवेन्द्र दानी सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

See also  CG : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *