राजनांदगांव : छात्र युवा मंच ने ज्ञानेश्वरी यादव का किया सम्मान…

राजनांदगांव : छात्र युवा मंच ने ज्ञानेश्वरी यादव का किया सम्मान…

राजनांदगांव | ग्लासगो में आयोजित राष्ट्र मंडल खेलों में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर लौटने पर भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का संस्कारधानी में जोशीला स्वागत किया गया। जय भवानी व्यायाम शाला में आयोजित समारोह में छात्र युवा मंच ने भी उनका सम्मान किया। शहर अध्यक्ष भव्य देवांगन की अगुवाई में छात्र युवा मंच की पूरी टीम ने पुष्प गुच्छ भेंटकर ज्ञानेश्वरी का सम्मान किया।

भविष्य में देश के लिए ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ज्ञानेश्वरी के परिजन के अलावा महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, कोमल राजपूत, एसपी अंकिता शर्मा, आइपीएस शशि मोहन सिंह, समाजसेवी अंजुम अल्वी भी उपस्थित थे।

See also  CG : प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत, चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाओं में आया बड़ा बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *