राजनांदगांव : 10 करोड़ लोगों को नशे से दूर रहने दिलाएंगे शपथ, संस्कारधानी से शुरू हुआ महाअभियान…

राजनांदगांव : 10 करोड़ लोगों को नशे से दूर रहने दिलाएंगे शपथ, संस्कारधानी से शुरू हुआ महाअभियान…

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में देशव्यापी 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलेगा। शुभारंभ ज्ञान मानसरोवर परिसर में किया गया। जो 6 से 20 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान से देशभर में 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरण कर विकसित भारत के निर्माण में समाज की भागीदारी बढ़ाना है।

दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति को यह आयोजन समर्पित है। युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया गया। ज्ञान मानसरोवर परिसर में आयोजित शुभारंभ समारोह का दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरतन नशा मुक्ति केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ. निहारिका, डॉ. विकास, राजयोगी भारत भूषण, पीयूष, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है।

देशभर में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा वक्ताओं ने कहा ऐसे समय में नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार बन गई है। कहा गया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक संस्कारी होगा। इसी उद्देश्य से यह महाअभियान देश के हर वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का कार्य करेगा।

नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया और अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। 6 से 20 अगस्त तक देशभर में प्रतिज्ञा समारोह, जागरूकता रैली, संवाद कार्यक्रम, जन संपर्क अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन ने किया। यह अभियान राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति को समर्पित है।

See also  राजनांदगांव : संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई, पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र बांटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *