– 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल में होगी बचत, हरित भविष्य को मिलेगा संबल
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इसी योजना के अंतर्गत छुरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत धरमुटोला के सचिव मोहन साहू ने अपने निवास पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया है।
मोहन साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। इस योजना का लाभ मिलने से भविष्य में बिजली बिल पर होने वाला खर्च कम होगा तथा पर्यावरण संरक्षण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ, सुरक्षित और अक्षय ऊर्जा का बेहतर विकल्प है। प्रत्येक नागरिक यदि अपनी क्षमता के अनुसार सोलर ऊर्जा को अपनाए, तो बिजली की बचत के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। यह योजना न केवल आम नागरिकों को आर्थिक रूप से लाभान्वित कर रही है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।















Leave a Reply