राजनांदगांव : नीरज चोपड़ा के सम्मान में मनेगा जेवलिन डे…

ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के सम्मान में जिला एथलेटिक्स खेल संघ राजनांदगांव पहली बार 7 अगस्त को जेवलिन डे का आयोजन करेगा। सुंदरा स्थित एथलेटिक्स मैदान में सुबह 8 बजे से होने वाली इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला एथलेटिक्स खेल संघ राजनांदगांव की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एथलेटिक्स, विशेषकर जेवलिन थ्रो के प्रति रुचि बढ़ाना है। आयोजन पूर्णतः निशुल्क रहेगा।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1000, 700 और 500 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन सुंदरा स्थित एथलेटिक्स मैदान में 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर तरुणा साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिमा पप्पू चंद्राकर शामिल होंगी। हॉकी इंडिया के सचिव एवं हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अतुल चोपड़ा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणविजय प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे।

See also  CG : लापता बच्ची सकुशल बरामद, बीजापुर पुलिस की तत्परता लाई रंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *