राजनांदगांव : 6 महीने तक शिशु को स्तनपान कराने के लिए किया गया प्रेरित…

राजनांदगांव : 6 महीने तक शिशु को स्तनपान कराने के लिए किया गया प्रेरित…

विकासखंड डोंगरगांव के आंगनबाड़ी केंद्र रीवागहन में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया। शिशुवती माताओं को स्तनपान के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। गर्भवतियों का गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। कार्यक्रम में दीपक डोमन पटेल, जनपद सदस्य रुदगांव ने माताओं तथा बहनों को प्रथम छह माह तक शिशु को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया।

डोमन पटेल, गोविंद राम पटेल, अशोक कुमार हिरवानी, गंगाप्रसाद साहू, भालचंद्र साहू तथा परियोजना अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र साहू, सेक्टर पर्यवेक्षक बेबी गीतांजली दीवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेमेश्वरी टांडेकर, कांति यादव आदि मौजूद थे। प्रतिवर्ष 1 से 7 अगस्त के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जाता है। विशेष रूप से प्रसव के बाद पहले छह महीनों के दौरान सहायता प्रदान करना महत्वपूर्ण है।

See also  किशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *