राजनांदगांव : सृजन को गुवाहाटी से मिली बीटेक की डिग्री…

राधिका नगर निवासी मेधावी छात्र सृजन देवांगन ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से डोंगरगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी से बीटेक की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद आयोजित संस्थान के 28वें दीक्षांत समारोह में उन्हें बीटेक की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्तमान में सृजन मुंबई में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सृजन, सूर्य प्रकाश देवांगन व मंजुबाला देवांगन के सुपुत्र तथा एनआर देवांगन के पौत्र हैं। उनकी उपलब्धियां डोंगरगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

See also  राजनांदगांव : बारिश के बाद अस्पताल कॉलोनी में फिर जलजमाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *